Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पेरिस मास्टर्स: सेमीफाइनल में जोकोविच-फेडरर में होगी भिड़ंत

पेरिस        
वर्ल्ड नंबर-2 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जहां उनका सामना रोजर फेडरर से होगा.

जोकोविच ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को तीने सेट तक चले कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-3 से मात दी. दूसरी ओर फेडरर ने जापान के केई निशिकोरी को 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई.

स्विट्जरलैंड के फेडरर अपने सफल टेनिस करियर में 100वें खिताब का पीछा कर रहे हैं और जोकोविच की कोशिश उन्हें रोकने की होगी.

सिलिक के खिलाफ जोकोविच की शुरुआत खराब रही. क्रोएशियाई खिलाड़ी ने जोकोविच की खराब सर्विस का लाभ उठाते हुए पहले सेट में 6-4 से जीत दर्ज की.

हालांकि, जोकोविच वापसी करने में कामयाब रहे और अगले दो सेट जीतते हुए मैच अपने नाम किया. जोकोविच का वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचना तय है.