Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप और चहल से बचने के लिए इस भारतीय गेंदबाज की मदद लेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिनर प्रदीप साहू को आगामी टी 20 , टेस्ट और वनडे मैचों के लिए टीम के साथ जोड़ना चाहते हैं. मुंबई के इस स्पिनर से ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी के कोच एस श्रीराम को लेंगर ने बात करने के लिए कहा है. ऑस्ट्रेलिया के कोच ने इस बेहतरीन स्पिन गेंदबाज को विश्व कप तक अपनी सेवा देने की बात कही हैं.

हरियाणा का यह पूर्व स्पिन गेंदबाज अब मुंबई में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं

बता दें, हरियाणा का यह पूर्व स्पिन गेंदबाज अब मुंबई में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं. और मुंबई रणजी टीम में आने का प्रयाश कर रहें हैं. उन्होंने इस बारे में कहा अगर उन्हें मौका मिला तो वो ऑस्ट्रेलिया टीम की जरूर मदद करेंगे. उन्होंने कहा मैं ऑस्ट्रेलिया टीम को स्पिन खेलने में मदद करना चाहता हूँ. ऐसा मैंने पाकिस्तान के साथ अभी हाल ही में हुई यूएइ सीरीज में भी मदद की थी.

कुलदीप और चहल से बचना चाहती है ऑस्ट्रेलिया 

टी-20 और वनडे में ऑस्ट्रेलिया भारत के दो बेहतरीन स्पिनर कुलदीप और चहल से बचना चाहेगी. साहू अगर ऑस्ट्रेलिया के साथ होंगे तो उनकी काफी मदद होगी.

अभी तक हां नहीं कहा है अगर मौका मिले तो जरूर मदद करूंगा 

33 वर्षीय साहू ने कहा, “मैंने अभी तक उनसे हाँ नहीं कहा है, लेकिन अगर मेरा शेड्यूल मुझे अनुमति देता है, तो मैं उन्हें [ऑस्ट्रेलिया] की मदद करने में प्रसन्न हूं,”यह सब मेरे मैचों और आईपीएल शिविरों पर निर्भर करता है या अगर मुझे मुंबई रणजी टीम के लिए फोन आता है. अगर मैं स्वतंत्र हूं, तो मैं उनकी मदद करने के लिए तैयार हूं.”

21 नवंबर से शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच टी-20 सीरीज 21 नवंबर से शुरू होने वाली है. इसके बाद टेस्ट सीरीज होगी फिर दोनों टीमें वनडे सीरीज खेलेंगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post कुलदीप और चहल से बचने के लिए इस भारतीय गेंदबाज की मदद लेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम appeared first on SportzWiki Hindi.