Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यू मुम्बा ने पुणेरी पल्टन को हराया

ग्रेटर नोएडा
यू मुम्बा ने यहां शनिवार को प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में पुणेरी पल्टन को 31-22 से पराजित किया। पुणेरी पल्टन ने यू मुम्बा के खिलाफ पिछले दो मुकाबले में से एक में ड्रॉ खेला, जबकि एक गंवाया। फाजेल अत्राचली ने चार टैकल अंक जुटाए जो यू मुम्बा के लिए स्टार रहे। पहले हाफ में स्कोर 19-10 था। दूसरे हाफ में पुणेरी पल्टन ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। दूसरी ओर, प्रो-कबड्डी तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 46-24 के अंतर से हरा दिया, जबकि एक अन्य मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जॉयंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से पराजित किया। बता दें कि इस सीजन में घरेलू मैदान पर यूपी का यह पहला मुकाबला रहा।