Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को दी सीधी चुनौती, फिर भी इस चीज से भयभीत है भारतीय टीम

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उनके सरजमी पर पहुंच चुकी है. शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया को उन्ही के जमी पर हराने के लिए कमर कस ली है. उनका कहना है जिस तरह ऑस्ट्रेलिया का फॉर्म हैं. उसे देखते हुए भारतीय टीम जीत सकती है.

आज तक ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर भारत ने कभी नहीं जीती टेस्ट सीरीज 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का आज तक 11 बार दौरा कर चुकी है. जिसमे 8 बार टीम को हार मिली है और तीन बार भारतीय टीम ने सीरीज ड्रा खेला है. लेकिन आज तक टीम को जीत नहीं मिल पाई है. रोहित ने कहा ऑस्ट्रेलिया सरजमी पर हम अपना निशान छोड़ना चाहते हैं. एक टीम के रूप में.

रोहित शर्मा ने कहा

“आखिरी बार जब हमने यहां टेस्ट सीरीज़ खेला हालांकि हमने दो गेम गंवाए और हमने एक गेम ड्रा खेला.और कुछ करीबी गेम भी खेले जो हम जीत सकते थे. टीम के अंदर तीनों प्रारूपों को लेकर अच्छी फीलिंग्स है टीम को मोटीवेट किया जा रहा है, जिससे हम ऑस्ट्रेलिया में पहला सीरीज जीत सके. जब आप ऑस्ट्रेलिया जैसे स्थानों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आप एक टीम के रूप में अच्छा महसूस करते हैं.”

रोहित ने आगे कहा 

पर्थ और ब्रिसबेन की स्थितियां स्पष्ट रूप से बहुत ही चुनौतीपूर्ण हैं. ऑस्ट्रेलिया में ऐसे गेंदबाज़ हैं जो बहुत लंबे हैं और वो कंडीशन को जानते हैं. और वो इसका लाभ उठाएंगे. भारतीय बल्लेबाज आम तौर पर लंबे नहीं होते हैं. जाहिर है यह हमारे लिए इतना आसान नहीं है, लेकिन फिर, सभी लोग इस समय चीजों को बदलने के लिए काफी दृढ़ हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को दी सीधी चुनौती, फिर भी इस चीज से भयभीत है भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.