स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। साथ ही आपको बता दे की इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से मात दे कर सीरीज को 1-1 बराबर कर लिया। साथ ही अब दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा और इससे पहले भारत को अभ्यास मैच खेला जाएगा। साथ ही भारत को टेस्ट सीरिज में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
भारतीय टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में 116 अंकों के साथ विश्व की नंबर वन टीम बनी हुई है। साथ ही हाल ही में श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने वाली इंग्लैंड टीम 108 अंकों के साथ दूसरें नंबर पर आ गई है। जबकि दक्षिण अफ्रीका 106 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है और ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में 102 अंको के साथ चौथे स्थान पर है। साथ ही माना जा रहा है की भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत इस सीरिज को 4-0 से हार जाता है तो भारत इस लिस्ट में पहले स्थान को खो सकता है।
साथ ही माना जा रहा है की अगर ऑस्ट्रेलिया भारत से चारों टेस्ट मैच जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान को 3-0 से मात देता है तो दक्षिण अफ्रीका नंबर वन पर आ जाएगा। साथ ही अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराता है तो भारत 120 अंकों के साथ नंबर वन बना रहेगा। लेकिन भारतीय टीम इस तरह की गलती नही करना चाहेगी। साथ ही आपको बता दे की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
और ये भी पढ़े :
INDvsAUST20: सीरीज के बाद भारत के इस युवा खिलाड़ी को मिला ये जबरदस्त फायेदा
PAK vs NZ Dubai Test: मात्र 90 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम, शाह ने लिए 8 विकेट
Herald