Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा ये बड़ा झटका

खेल डेस्क।पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। ये झटका कीवी टीम को ऑलराउंडर कोरी एंडरसन के बाहर होने से लगा है। इसके साथ ही एंडरसन का चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से वनडे टीम में वापसी का सपना अधूरा रह गया।

हिटमैन रोहित आज के मैच में तोड़ सकते हैं विराट का ये बड़ा रिकॉर्ड

कीवी टीम के इस दिग्गज ऑलराउंडर को हाल ही में वनडे टीम में जगह मिली थी। एंडरसन एडी में चोट के कारण वह यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी चोट के कारण एंडरसन पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में भी नहीं खेल सके थे।

जिम्बाब्वे ने पांच साल बाद दर्ज की टेस्ट क्रिकेट में जीत, इस टीम को हराया

इसके अलावा लेग स्पिनर टॉड एस्ले की चोट भी न्यूजीलैंड के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। एस्ले घुटने की परेशानी से जूझ रहे हैं। एस्ले की फिटनेस की बुधवार को अबुधाबी में होने वाले पहले वनडे से पूर्व समीक्षा की जाएगी।

देश से बाहर इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने टॉड की चोट के बारे में बताया कि इस खिलाड़ी ने पिछले समय में अच्छा सुधार दिखाया है। कोरी एंडरसन ने न्यूजीलैंड की ओर से 49 वनडे में 1109 रन बनाने के साथ ही 60 विकेट भी हासिल किए हैं। जबकि टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने 485 रन बनाने के साथ ही 14 विकेट भी अपने नाम किए।