Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपना पहला टेस्ट शतक बनाते ही बाबर आजम ने इस मामले में छोड़ा विराट को पीछे

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दुबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का टॉस पाकिस्तान की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 418 रन बनाकर घोषित की थी. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी मात्र 90 रन पर ही आउट हो गई थी.

आपकों बता दें, कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पाकिस्तान की टीम के लिए दूसरे टेस्ट मैच 263 गेंदों पर 127 रन का नाबाद शानदार शतक लगाया है.

उन्होंने अपने इस शानदार शतक के दौरान 12 चौके व 2 छक्के लगाये हैं. बता दें, कि बाबर आजम का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है. उनके इस टेस्ट शतक से पाकिस्तान की टीम ने मैच में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली हैं.

इस साल टेस्ट क्रिकेट में औसत के मामले पर कोहली से आगे निकले बाबर 

बाबर आजम ने साल 2018 की 6 टेस्ट पारियों में 474 रन बनाये हैं. इस दौरान उनका औसत 67.71 का रहा हैं. उन्होंने इस साल एक शतक व चार अर्धशतक लगाये हैं.

वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट ने साल 2018 की 10 टेस्ट पारियों में 1063 रन बनाये हैं. इस दौरान उनका औसत 59.05 का रहा हैं. विराट कोहली इस साल चार शतक व चार अर्धशतक लगा चुके हैं.

बाबर आजम का टी-20 औसत भी कोहली से ज्यादा 

बता दें, कि बाबर आजम ने 26 टी-20 मैचों में 54.26 की शानदार औसत से 1031 रन बना लिए हैं. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने खेले 65 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 49.25 की औसत से 2167 रन बनाये हुए हैं.

विराट ने जहां अब तक 19  अर्धशतक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगाये हुए हैं. वहीं बाबर आजम ने 8 टी-20 अर्धशतक लगाये हुए हैं.

विराट का सबसे तेज एक हजार रन के रिकॉर्ड भी था इस साल तोड़ा 

बता दें, कि बाबर आजम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के सबसे तेज 1000 टी-20 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था.

विराट कोहली ने 27 पारियों में अपने एक हजार टी-20 रन पूरे किये थे. वहीं बाबर आजम ने अपने एक हजार रन मात्र 26 पारियों में पूरे कर लिए हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post अपना पहला टेस्ट शतक बनाते ही बाबर आजम ने इस मामले में छोड़ा विराट को पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.