Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सोशल मीडिया पर छाई मिताली, लोगों ने बांधे तारीफों के पूल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच मैच हुआ. इस मैच में टॉस भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता. हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.भारत ने टीम में एक बदलाव किया.हरमनप्रीत ने आज टीम में मानसी को शामिल किया.

भारत के बल्लेबाजों ने दिखाया दम 

विंडीज में खेले जा रहे छठे महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ भारत ने अनुभवी ओपनर मिताली राज (51 रन) की अर्धशतकीय पारी से आयरलैंड के सामने जीत के लिए 146 रन का लक्ष्य रखा है. आखिरी ओवरों के दौरान भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. नतीजा यह रहा कि कोटे के 20 ओवरों में भारतीय टीम 6 विकेट पर 145 रन ही बना सकी. भारत के लिए दूसरा बेस्ट स्कोर दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (33) का रहा.

आयरलैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल 

146 रन के स्कोर का पीछा करते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज़ कुछ खास नही कर सके. टीम के शुरूआती बल्लेबाज़ सिर्फ 42 रन के अंदर ही वापस लौट गई. उनके आउट होने के बाद जयास और कप्तान डेनली ने टीम को संभाला.उनके आउट होने के बाद आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 93 रन बना पाई.

जानिए किसने क्या कहा

The post किसने क्या कहा: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सोशल मीडिया पर छाई मिताली, लोगों ने बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.