Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चिकारंगप्पा ने जीता जीव मिल्खा आमंत्रण गोल्फ खिताब

चंडीगढ़
बेंगलुरु के एस चिकारंगप्पा ने दो साल का अपना खिताबी सूखा समाप्त करते हुए रविवार को चंडीगढ़  गोल्फ क्लब में डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया। चिका ने इस जीत से दो साल का अपना खिताबी सूखा समाप्त कर दिया। उन्होंने घरेलू स्टार चंडीगढ़ के करणदीप कोचर को प्लेआॅफ में हराया। 25 वर्षीय चिकारंगप्पा (70-66-68-72) और 19 वर्षीय करणदीप  (66-70-70-70) का चौथे और अंतिम राउंड के बाद एक समान 12 अंडर 276 का स्कोर रहा। चिका ने पहले प्लेआॅफ होल पर पार खेला जबकि करणदीप दो फुट की दूरी से पार पट चूक गए। चिका का यह 11वां खिताब है। चिका को इस जीत से 24,24,750 रुपये मिले और इसके साथ ही वह पीजीटीआई आर्डर आॅफ मेरिट में 26वें स्थान से लम्बी छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। नौ बार एशियन टूर में खिताब जीतने वाले अनुभवी ज्योति रंधावा (70) को 10 अंडर 278 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान मिला।