स्पोर्ट्सडेस्क। टीम इंडिया इन दिनों अच्छी फॉर्म में चल रही है और अभी हाल ही में वेस्टइंडिज के खिलाफ हासिल की शानदार जीत के साथ टीम के इरादे बहुत ही बुलंद नजर आ रहे है। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है।
विराट कोहली बल्लेबाजी में अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। विराट इस समय शानदार बल्लेबाजी के साथ कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। दुनिया के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर उनकी प्रशंसा कर रहे है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके स्टीव वॉ ने भी उनकी प्रशंसा की और दो महान खिलाडिय़ों के साथ उनकी तुलना कर दी है।
IND vs AUS: इस दिग्गज खिलाडी ने कहा, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सबसे बेहतरीन मौका
युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के इन तीन खिलाड़ियों को लेकर किया बड़ा खुलासा
स्टीव ने अभी हाल ही मे विराट कोहली की तुलना क्रिकेट के दो महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जिन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता हे और ब्रायन लारा से कर दी है। स्टीव ने कहा कि 'विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। वे तेंदुलकर और लारा की तरह ही है। ये दोनों अपने लिए खास क्षणों का इंतजार करते थे और इन मौकों पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते थे।
उन्होंने आगे कहा कि भारत के पास संतुलित टीम है और ऑस्टे्रलियाई दौरे को बड़े मौके की तरह देख रहे है। वे इस दौरे की लंबे समय से तैयारी कर रहे होंगे और मुझे लगता है कि यह काफी करीबी सीरीज होगी। विराट कोहली बड़ा खतरा साबित होंगे लेकिन भारतीय टीम में कुछ और भी अच्छे बल्लेबाज है।
स्टीव ने कहा कि मैं कुछ महान भारतीय टीमों के खिलाफ खेल चुका हूं। उन्होंने कहा कि 'टीम जब हारने लगती है तो कई तरह के बयान उस पर अतिरिक्त दबाव डाल देते हैं। ऐसे समय में टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ता है। स्टीव ने इस बात को भी माना कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाडिय़ों के टीम में न होने के कारण ऑस्ट्रेलिया टीम कमजोर हुई है लेकिन इस टीम को उसी के मैदान पर हराना इतना आसान नहीं होगा।
Herald