Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इन खिलाड़ियों को हुआ ये जबरदस्त फायेदा

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में कहली गई भारत- वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कई खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और सुर्खियों बटौरी है। साथ ही अपनी तरफ कई लोगों का ध्यान खींचा। इसके अलावा कई खिलाडियों को अपने बेहतर प्रदर्शन का फायदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी हुआ है। खी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के डीएम पर टॉप दस खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ली है। साथ ही आपको बता दे की भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया का पांचवां और अंतिम मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन शतकों की मदद से से कुल 453 रन बनाने वाले विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग के बल्लेबाज के तौर पर शीर्ष स्थान पर बने हुए है। विराट कोहली 15 अंक हासिल करने में सफल रहे। विराट कोहली के अब 899 अंक हो गए हैं। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर 871 रेटिंग अंक के साथ भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बने हुए हैं। जबकि शिखर धवन खराब प्रदर्शन की वजह से चार स्थान नीचे खिसक गए हैं।

साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग हासिल कर पहले स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा यजुवेन्द्र चहल ने अपने करियर में पहली बार शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। यजुवेन्द्र चहल ने शानदार प्रदर्शन की वजह से तीन पायदान आगे आ गए अब यजुवेन्द्र चहल आईसीसी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए है।



Herald