भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला जहाँ लगातार रन उगल रहा है वहीं वह खुद विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट उन लोगों को देश छोड़ने की सलाह दे रहे हैं जो भारतीय बल्लेबाजों की बल्लेबाजी पसंद नहीं करते।
जमकर हो रहे ट्रोल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद विराट कोहली लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस मुद्दे पर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इसमें छोटे से बड़े लोग शामिल है।
अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कल शूट किया गया था। वीडियो किसी क्वेश्चन आंसर सेशन का लग रहा है। इसमें विराट सोशल मीडिया पर लोगों के सवाल का जबाव दे रहे थे।
हर्षा भोगले ने रखा पक्ष

अब इस मुद्दे पर क्रिक्रेट विशेषज्ञ और कमेंट्रेटर हर्षा भोगले ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा
Virat Kohli’s statement is a reflection of the bubble that most famous people either slip into or are forced into. The voices within it are frequently those that they wish to hear. It is a comfortable bubble and that is why famous people must try hard to prevent it from forming
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 8, 2018
That is also why contrary opinions are frowned upon. Power and fame tend to attract those people who agree with you and reinforce your opinion because they benefit from proximity to fame and power.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 8, 2018
विराट की तरफ से नहीं आया कोई बयान
वीडियो वायरल होने के बाद से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। विराट देश समेत दुनिया के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से हैं। उनकी यह बात चारों तरफ फ़ैल गई है। अब देखने वाली बात होगी कप्तान विराट कोहली इसपर कैसे अपना पक्ष रखते हैं।
The post हर्षा भोगले ने विराट कोहली के ‘देश छोड़ने’ वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.