Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर और शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी कहा अगर इतने साल और खेले विराट तो तोड़ देंगे टेस्ट और वनडे के सभी रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। वह एक के बाद एक लगातार सारे बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। हाल ही में विराट ने सिर्फ 205 पारियों में वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किये। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन ने 259 पारियों में यह कारनामा किया था। अब सुनील गावस्कर और शोएब अख्तर ने विराट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाने वाले सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि अगर विराट कोहली अगले 10 साल तक फिट रहते हैं तो वह क्रिकेट में बल्लेबाजी के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

सुनील गावस्कर सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने सोशल मीडिया पर गावस्कर की तरफ से यह बात लिखी। गावस्कर ने यह बात आज तक पर बोली है।

 शोएब अख्तर ने किया रिप्लाई

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कई बार उनकी जमकर तारीफ की है। एक बार फिर उन्होंने सुनील गावस्कर के बात पर मोहर लगा दी।

उन्होंने पोस्ट के रिप्लाई में लिखा “इसमें कोई दो राय नहीं है। अगर विराट इतने दिनों तक फिट रहते हैं तो वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे।”

सचिन ने तोड़े थे गावस्कर के रिकॉर्ड

विराट कोहली बल्लेबाजी के जो रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज थे। सचिन से पहले टेस्ट मैचों के ज्यादातर रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज थे। भारतीय क्रिकेट के लिए इससे बेहतर नहीं हो सकता कि बल्लेबाज के रिकॉर्ड लगातार टीम के बल्लेबाजों के पास ही रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि विराट कोहली कितना फिट रहते हैं।

The post सुनील गावस्कर और शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी कहा अगर इतने साल और खेले विराट तो तोड़ देंगे टेस्ट और वनडे के सभी रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.