अगर आप भारतीय क्रिकेटरों से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को पसंद करते हैं तो आपको भारत में नहीं रहना चाहिए। जाओ और कहीं और रहो…. ये बात कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन भारतीय प्रशंसकों के लिए कही जो भारतीय से ज्यादा विदेशी क्रिकेटरों को पसंद करते हैं।
विराट कोहली का देश छोड़ने वाला बयान बना सबसे बड़ा मुद्दा
जी हां भारतीय टीम के कप्तान और हमारे देश की यंग जनरेशन के सबसे बड़े आइकन विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो में सवाल-जवाब के दौरान ये बात कहीं।
Is #Kohli asking his non-Indian fans to leave their country and come to India
.. Or to sort their priorities? #WTF pic.twitter.com/tRAX4QbuZI
— H (@Hramblings) November 6, 2018
विराट कोहली के इस वीडियों में उनके बयान में साफ देखी गई उन भारतीय फैंस से जो भारतीय क्रिकेटरों को अपनी पहली पसंद नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों को बताते हैं।
विराट कोहली के बयान पर बीसीसीआई ने भी किया किनारा
विराट कोहली तो इस बयान को देश के क्रिकेट फैंस के सामने रख अपने काम में लग गए हैं लेकिन भारतीय टीम के कप्तान के इस बयान के बाद देश में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जो हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है।

अब तक कई पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली को इस मामले में गलत ठहरा चुके हैं अब तो कोहली से इस बयान पर खुद बीसीसीआई ने भी अपना मुंह मोड़ लिया है।
बीसीसीआई ने विराट कोहली के इस बयान को बताया बेवकुफाना
बीसीसीआई ने विराट कोहली के इस बयान का कड़ा विरोध करने के साथ ही ये तक माना है कि विराट कोहली को ऐसे बेवफूकाना बयानबाजी से बचना चाहिए और उन्हें ऐसा कहने से पहले सोचना चाहिए।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि ये पूरी तरह से एक बेवकूफाना कमेंट था। उन्हें और ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए थी। उन्हें ये समझना बहुत जरूरी था कि वो जिस तरह का पैसा कमा रहे हैं उसमें भारतीय फैंस का इस खेल में बड़ा निवेश है।
साथ ही बीसीसीआई ने साफ किया कि ये कमेंट पूरी तरह से उनका नीजि है इसमें उन्होंने बीसीसीआई की फर्म का इस्तेमाल नहीं किया है। इसको लेकर बीसीसीआई ने कहा कि लेकिन फिर भी ये कमेंट उनका निजी मंच या व्यापार पहल पर किया है। उन्होंने बीसीसीआई के मंच का उपयोग नहीं किया है। इसलिए ये भी एक मुद्दा है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय फैंस को देश छोड़ने वाले बयान पर अलग-थलग पड़े विराट कोहली, अब बीसीसीआई ने भी लगाई कड़ी फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.
