Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी में सुधार करना होगा: रहाणे

भुवनेश्वर 
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को यहां कहा कि उन्हें स्पिनरों के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। रहाणे ने 2016 से पिछली 48 पारियों में सिर्फ 3 शतक लगाए हैं और 8 अर्धशतकीय पारी खेली हैं। रहाणे ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 80 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने आखिरी बार शतक पिछले साल अगस्त में श्री लंका के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था। उन्होंने तब 132 रन की शतकीय पारी खेली थी।रहाणे ने कहा, ‘मेरी तकनीक में कोई समस्या नहीं है। इसलिए मैं थोड़ा चिंतित हूं। मुझे 30 और 40 रन की पारी को अर्धशतक और फिर शतक में बदलना होगा। कई बार ऐसा लगता है कि आप अच्छा खेल रहे हों लेकिन नतीजे आपके मुताबिक नहीं मिलते।’ एकामरा खेल साहित्य महोत्सव के लिए यहां पहुंचे रहाणे ने कहा, ‘सभी खिलाड़ियों को ऐसा अनुभव होता है और इससे पार पाना होता है।’ उन्होंने कहा कि वह स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे स्पिन गेंदबाजी को ठीक तरीके से खेलने पर काम करना होगा। इसलिए मैं विजय हजारे जैसे घरेलू टूर्नमेंट में खेल रहा था।’ ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हम उस दौरे पर 10 दिन पहले जा रहे हैं और हमें सिडनी में अभ्यास मैच भी खेलना है। हमारी गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है।’