Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा या शिखर धवन को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को मिला ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब

पूरे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा की जगह आखिरी मैच में आराम दिए गए कुलदीप यादव को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाजा गया. ट्राफी लेने के समय भी यह दिग्गज स्पिनर मौजूद नहीं था. कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में पांच विकेट अपने नाम किया था. उनको सीरीज जीतने के बाद आखिरी मैच में आराम दिया गया था.

3 मैचों की इस सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है

टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर मेहमान टीम का 3 मैचों की इस सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 181 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को धूल चटा दी.

शिखर धवन ने 62 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली

शिखर धवन ने 62 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली है, जिसमें 2 छक्के और 10 चौके भी शामिल थे. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए. धवन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 62 गेंद में दो छक्कों और 10 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर फार्म में वापसी की. उन्होंने पंत (38 गेंद में 58 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 182 रन के लक्ष्य को अंतिम रह चार विकेट पर 182 रन बनाकर हासिल किया.धवन को उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड दिया गया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post रोहित शर्मा या शिखर धवन को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को मिला ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का खिताब appeared first on SportzWiki Hindi.