Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आतंकवादियों को सपोर्ट करने के बाद, शाहिद अफरीदी ने कश्मीर और भारत पर फिर दिया विवादित बयान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान  शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उनका एक बयान वायरल हुआ था, जिसमे उन्होंने पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान को कश्मीर विवाद के बारे में सीख दी है. लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अफरीदी ने कहा था कि यदि पाकिस्तान अपने चार राज्यों को सही तरीके से नहीं संभाल सकता है तो उसे कश्मीर की मांग नहीं करनी चाहिए.

अब बोले मेरे बयान को  तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है

अफरीदी ने अब अपने एक ट्वीट के जरिए सफाई पेश की है, उन्होंने लिखा, ‘भारतीय मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया. मुझमें अपने देश को लेकर जुनून है और मैं कश्मीरी लोगों के संघर्ष का सम्मान करता हूं. इंसानियत जिंदा रहनी चाहिए और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए.’

भारत ने गलत तरह से कब्जा कर रखा है

वहीं, कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि, ‘मेरी क्लिप अधूरी दिखाई गई है और उसमें जो पहले कहा गया था वो नहीं दिखाया गया.कश्मीर एक उलझा हुआ विवाद है और भारत ने गलत तरह से कब्जा कर रखा है. इसे यूएन रेसोल्यूशन के तहत सुलझाया जाना चाहिए.मैं और सभी पाकिस्तानी कश्मीर की आजादी की लड़ाई का समर्थन करते हैं. कश्मीर पाकिस्तान का है.’

आतंकवादियों को कर चुके हैं सपोर्ट

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने अपने बयान में भारत को निशाना बनाया था.उन्होंने इसी साल अप्रैल में ट्वीट किया था. जम्मू-कश्मीर में सेना के आतंकरोधी अभियान के तहत मारे गए 13 आतंकियों से शाहिद अफरीदी ने हमदर्दी जताते हुए लिखा था,

 ‘कश्मीर की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है. यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है. हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?’ इस पर भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित तमाम नेता और सेलिब्रिटीज ने अफरीदी को निशाना बनाया था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post आतंकवादियों को सपोर्ट करने के बाद, शाहिद अफरीदी ने कश्मीर और भारत पर फिर दिया विवादित बयान appeared first on SportzWiki Hindi.