गाले (श्रीलंका), 10 नवंबर: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का मानना है कि बुधवार से कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी होगी।
इंग्लैंड ने गाले में मेजबान देश पर 211 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला था। हमने चारों दिन जिस तरह का खेल दिखाया, वह सचमुच शानदार रहा क्योंकि इसमें हर किसी ने योगदान दिया और अपनी भूमिका अच्छी तरह निभायी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीरीज के शुरू में कहा था कि हम चीजें थोड़ी अलग तरह से करेंगे और हमने यह दिखाया भी। अब कैंडी में हमारे पास बहुत बढ़िया मौका है, खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। ’’
The post रूट को कैंडी में एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.