ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए एमएस धोनी को भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी. धोनी इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं हैं, तो इस समय वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं.
आपको बता दें, कि ना तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम में चुना गया था. वहीं ना ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में चुना गया था.
अपने खाली समय में धोनी ने टेनिस में अजमाया हाथ

मंगलवार को जेएससीए कंट्री क्लब में एमएस धोनी टेनिस खेलते हुए नजर आये है. उनके टेनिस खेलने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
खास बात यह थी, कि वह डबल्स में टेनिस खेलते हुए नजर आये. इस दौरान उन्होंने कई शानदार टेनिस शॉट्स खेले. स्टेडियम में उनके कई प्रशंसक भी मौजूद थे. वह सभी धोनी के शानदार टेनिस शॉट्स देख हैरान रह गये.
बता दें, कि माही को क्रिकेट के अलावा भी कई अन्य खेल काफी पसंद है. वह फुटबॉल और कबड्डी के भी बहुत बड़े प्रशंसक है और उन्हें सपोर्ट करते है.
यहाँ क्लिक कर देखें धोनी के टेनिस खेलने का वीडियो

— VINEET SINGH (@amit9761592734) November 27, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टेनिस के कोर्ट पर शानदार शॉट्स लगा रहे है और अपने टेनिस खेलने की प्रतिभा को दुनिया को दिखा रहे है.
ऐसा रहा है एमएस धोनी का अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट करियर
Photo Credit By : Getty Images
बता दें, कि एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए 93 टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 37.17 की शानदार औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाये हुए हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 56 रन का रहा हैं. वहीं उन्होंने दो टी-20 अंतरराष्ट्रिय अर्धशतक भारत के लिए लगाये हुए हैं.
वनडे क्रिकेट में एमएस धोनी ने भारत के लिए 332 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 50.1 की औसत से 10173 रन बनाये हुए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम के लिए 90 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 48.1 की औसत से 1487 रन बनाये हुए है.
बता दें, कि एमएस धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान भी माने जाते है. उन्होंने भारत को साल 2011 का वनडे विश्व कप और साल 2007 का टी-20 विश्व कप जीताया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : एमएस धोनी ने डबल्स में टेनिस खेलते हुए आये नजर, शॉट्स देखकर हर कोई हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.