स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के किंग्स इलेवन पंजाब टीम का मेंटर और प्रमुख पद छोड़ने के 2 दिन बाद वेंकटेश प्रसाद ने भी किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रसाद इसी साल जूनियर सलेक्शन पैनल के मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हुए थे।
सहवाग ने छोड़ा KING XI का साथ, बताई ये वजह
नियमों के मुताबिक, एक व्यक्ति को एक ही समय में दो पदों पर काम करने की इजाजत है और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने आईपीएल में काम करने के लिए बीसीसीआई में अपना पद छोड़ दिया था। हालांकि, पंजाब टीम के साथ केवल एक सीज़न काम करने के बाद ही प्रसाद ने अपना पद छोड़ दिया है। प्रसाद मेंटर सहवाग की अध्यक्षता में कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए थे।
बता दें कि अगले साल होने वाले आईपीएल से ठीक पहले, न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने ब्रैड हॉज की जगह पर किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच की जगह ली है। इस तरह से माइक हेसन डैनियल विटोरी और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद आईपीएल में कोच बनने वाले न्यूज़ीलैण्ड के तीसरे खिलाड़ी है।
डेब्यू से पहले ही इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रसाद के इस्तीफा देने के बाद टीम में उनका पद श्रीधरन श्रीराम को दिया जाएगा जो कि वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन बोलिंग कोच है। इसी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कॉचिंग स्टाफ में कुछ और परिवर्तन होने की उम्मीद की जा रही है। 2 दिन पहले ही सहवाग ने भी टीम के मेंटर का पद छोड़ दिया है जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद ट्विटर के माध्यम से की थी।
गौरतलब है कि इस साल आईपीएल में टीम रविचंद्रन आश्विन की कप्तानी में ग्रुप स्टेज पर सिर्फ 12 अंक ही हासिल कर सकी थी और प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी थी और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी।
जन्मदिन स्पेशल: विराट कोहली के नाम दर्ज है क्रिकेट जगत के ये खास रिकॉर्ड
Herald