Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन भी नहीं आया काम, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी से भी रह गये पीछे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली क्या गजब के फॉर्म में थे. सीरीज के पांच मैच के तीन मैच में तो उन्होंने शानदार शतक ठोक दिया. विराट के बल्ले से पांच मैचों में 453 रन निकले.सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने पर कोहली को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया.

इस सीरीज में इतने शानदार बल्लेबाजी के बाद भी वो ऐसा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जो जिंबाब्वे क्रिकेटर के नाम है. इस रिकॉर्ड के पास पहुंचने या उसे तोड़ने के लिए कोहली को फिर से पांच मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा.

पाकिस्तान के फखर जमान है सबसे उपर

क्रिकइन्फो के डेटा के मुताबिक, पांच मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में विराट काफी पीछे हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज फखर जमान का आता है जिन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ इसी साल पांच मैचों में सबसे ज्यादा 515 रन बनाए थे.

 

वहीं दूसरे नंबर पर जिंबाब्वे के क्रिकेटर रहे हैमिल्टन मसकदजा हैं. हैमिल्टन ने 2009 में केन्या के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 467 रन बनाए थे.

पांच मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन 

515 फखर जमान vs जिम्बाब्वे 2018

467 हेमिल्टन मसाकाद्जा vs केन्या, 2009

453 विराट कोहली vs वेस्टइंडीज, 2018

451 सलमान बट vs बांग्लादेश, 2008

448 मोहम्मद हफीज vs श्रीलंका, 2013

मैन ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा विराट ने 

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के चलते विराट मैन ऑफ द सीरीज रहे. कोहली की वनडे करियर की यह 7वीं मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी है. इसी के साथ विराट ने विवियन रिचर्ड्स, हाशिम अमला, विराट कोहली, क्रिस गेल, युवराज सिंह, सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन भी नहीं आया काम, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी से भी रह गये पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.