क्रिकेट जगत में अपनी एन्ट्री के साथ ही हर किसी के जेहन में बस जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग अब अपने 12वें सीजन के लिए तैयार खड़ा है। 11 सफलतम सीजन के बाद आईपीएल के इस आगामी सीजन पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लगी हुई हैं।
आईपीएल-12 के ऑक्शन को लेकर वो जानकारी जो आपको है जानना जरूरी
आईपीएल के 12 सीजन की तैयारी के रूप में प्लेयर ट्रेडिंग विंडो सिस्टम के तहत सभी फ्रेंचाइजियों की ओर से अपनी टीम की नीलामी से पहले की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है।

जिसमें कई टीमों ने तो अपने पाले से पिछले सीजन की टीम के कई खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है तो कुछ ऐसी टीमें हैं जिन्होंने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। ऐसे में अब हर किसी का ध्यान ऑक्शन पर है।
जयपुर में 18 दिसंबर को होगा आईपीएल-12 का ऑक्शन
अब जब आईपीएल के ऑक्शन की तय तारीख के बारे में बात करें तो वैसे तो ये कुछ दिनों पहले 16 दिसंबर को गोवा में होनी की संभावना थी लेकिन इसे बदलकर 18 दिसंबर को जयपुर में ट्रांसफर कर दिया गया।

अब सभी टीमों की नजरें तो 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाले ऑक्शन पर हैं। सभी टीमों की अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने के बाद तय है कि ऑक्शन में इतने ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगनी है।
70 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, टीमों के पास है करीब 145 करोड़ रूपये का पर्स
ऐसे में ऑक्शन एक ही दिन में पूरा किया जा सकेगा। जिसमें अनुमानित 70 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है इसमें 50 भारतीय खिलाड़ी हैं तो 20 विदेशी खिलाड़ी हैं। हां तक आठों फ्रेंचाइजी के टोटल पर्स की बात करें तो ये करीब 145 करोड़ रूपये का है जिनसे इन 70 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है।

सभी टीमों ने अपनी पाले से कुछ ना कुछ खिलाड़ी जरूर रिलीज किया है। जिसमें तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे कम 2 खिलाड़ियों के स्लॉट को खाली किया तो वहीं अपने पहले खिताब के तलाश में किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को बाहर कर अपनी टीम को नई करने का फैसला किया है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल ऑक्शन को लेकर जाने हर वो जानकारी जो है आपको जानना जरूरी, इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली appeared first on SportzWiki Hindi.