Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए खलील अहमद ने कही ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। हाल ही में खेली गई भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच सीरीज में कई खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और सुर्खियों बटौरी है। ऐसे में राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टोंक (राजस्थान) के 20 साल के गेंदबाज खलील अहमद ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है। इसके बाद खलील अहमद का एक बयान सामने आया है।

बताया जा रहा है की हाल ही में खलील में एक बयान में कहा की उनको टीम ने विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी हिम्मत मिली। साथ ही उन्होंने कहा की मुझे टीम से ऐसा माहौल मिला की में अपने आपको टीम के लिए काफी अहम मानने लग गया। आपको बता दे की हाल ही में खलील का चुनाव 19 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए हुआ है साथ ही उन्होंने कहा है की वह इसके लिए जमकर मेहनत कर रहें है। कोहली, रोहित और पूर्व कप्तान एमएस धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और इस वजह से वह उनकी निगरानी में पूरी मेहनत के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं।

साथ ही आपको बता दे की खलील को अगर भारतीय टीम में अपनी जगह बनानी है तो उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। खलील का कहना है की मुझे टीम के सभी सीनियर्स खिलाड़ियों से बहुत सपोर्ट मिला साथ ही इसकी वजह से में खुलकर खेल पाया।

ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले कुलदीप के बड़े बोल, कहा ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने के लिए बेताब है हम

T20 cricket : इस मामले में रोहित और विराट से भी काफी आगे है ये भारतीय खिलाड़ी



Herald