Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी में अजीबोगरीब तरह से आउट हुए गौतम गंभीर तो बेटी के साथ बनाया सोशल मीडिया पर खुद का मजाक

वर्तमान समय में स्टार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह भारतीय टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं.

बाल दिवस के मौके पर 14 नवंबर को रणजी ट्रॉफी के एक मैच में वह बच्चों की तरह रन आउट हो गये. इस तरह रन आउट होने के बाद उन्होंने खुद का ही मजाक बनाया हैं.

गंभीर के आउट होने का तरीका बिल्कुल बच्चों जैसा 

वह दूसरी पारी के 20वें ओवर में बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गये थे. उनके आउट होने का तरीका बिल्कुल बच्चों जैसे ही था. दरअसल, उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव शौरे ने एक शानदार शॉट खेला. इस शॉट में आसानी से दो रन भागे जा सकते थे, लेकिन गौतम गंभीर दूसरे रन के लिए इतना स्लो भागे, कि वह रन आउट हो गये.

यहाँ देखे गौतम गंभीर के रन आउट का वीडियो 

 

 

रन आउट होने पर गौतम गंभीर ने खुद को किया ट्रोल 

बता दें, कि गौतम गंभीर जिस तरह रन आउट हुए उससे उन्होंने खुद को ही ट्विटर अकाउंट पर ट्रोल कर दिया. दरअसल, उन्होंने अपनी बेटियों के नाम से एक ट्वीट किया हैं. जिसमे उनकी छोटी बेटी अनिजा बड़ी बेटी आजिन से पूछती हैं, कि पापा ने बाल दिवस कैसे मनाया और इसका जवाब देते हुए उनकी बड़ी बेटी कहती हैं, बाल दिवस में बच्चों की तरह रन आउट होकर.

गौतम गंभीर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “अनिजा टू आजीन: दीदी, पापा ने बाल दिवस कैसे मनाया. 

आजीन : ठीक, आज रणजी ट्रॉफी मैच में बच्चों की तरह रन आउट होकर !!!”

यहाँ देखे गौतम गंभीर का ट्वीट 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रणजी में अजीबोगरीब तरह से आउट हुए गौतम गंभीर तो बेटी के साथ बनाया सोशल मीडिया पर खुद का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.