Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय गेंदबाजों को लिए आशीष नेहरा ने आखिर क्यों कही ये बात की आॅस्ट्रेलिया में...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज,वनडे सीरीज और टी20 श्रृखंला में जबरदस्त तरीके से मात दी है। इन सीरीजों में भारतीय बल्लेबाजों साथ साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और यहीं कारण है की टीम ने एशिया कप के बाद में लगातार वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीनों ही प्रारूपों में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज को करारी मात दी है।

आॅस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट और रोहित के बारे में गांगुली ने क्यों कही ये बात

इधर अब भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया में टी20 श्रृखंला खेलने जा रही है और उसके पास इस श्रृखंला को जीतने का भी एक अच्छा मौका है। आपकों बता दें की आॅस्ट्रेलिया अपने दो शीर्ष खिलाडियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना खेलेगा।

मुशफिकुर रहीम ने बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इन दिग्गज विकेटकीपर्स को

इसके अलावा आॅस्ट्रेलिया में भारतीय गेंदबाजों की भी बड़ी परीक्षा होने वाली है। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इस वर्ष अपनी सरजमी पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन आॅस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के लिए प्रदर्शन करना चुनौती होगा।

सौरभ गांगुली ने इस विकेटकीपर को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

नेहरा ने कहा की भारतीय टीम के पास इस समय अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और अभी आॅस्ट्रेलिया टीम भी बदलाव के दौर से गुजर रही है ऐसे में भारतीय टीम के पास यह श्रृखंला जीतने का एक अच्छा मौका है।

हिटमैन ने वेस्टइंडीज का क्लिन स्वीप कर बनाया ये '​विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा ​इन दिग्गजों को