स्पोर्ट्सडेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इन दिनों तीनों मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच कल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ा। हालांकि मैच में दोनों ही टीम जीत के इरादे से उतरी थी। मैच के दौरान भारतीय खिलाडिय़ों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फिर भी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद का ये पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा है जिसमें उन्हें काफी कुछ सिखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्हें यहां की तेज तथा उछालभरी पिचों पर गेंदबाजी करने में वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से काफी मदद मिल रही है।
दूसरे टेस्ट मैच के बाद खलील अहमद ने बात की और कहा कि "यहां स्थितियां अलग हैं। वेस्ट इंडीज या एशिया कप में हमने उपमहाद्वीप और परिचित मैदानों में खेला है। ऑस्ट्रेलिया में अधिक अभ्यास सत्र नहीं थे और इसलिए यह भांपना मुश्किल था कि किस लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी करनी है। "
उन्होंने आगे कहा कि " यहां आना और खेलना आसान नहीं है। अगर आपके पास पर्याप्त अभ्यास सत्र नहीं हैं और फिर अचानक टी -20 मैचों में खेलते हैं जहां बल्लेबाजों का खेल होता है, तो यह थोड़ा मुश्किल होता है। और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ खेलना कोई आसान नहीं है क्योंकि वे अंत तक लड़ते हैं। "
अहमद ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में भुवनेश्वर के साथ गेंदबाजी की और खतरनाक क्रिस लिन और डी आर्सी शॉर्ट का विकेट लिया।
खलील ने कहा कि "मैंने पिछले कुछ महीनों में बहुत कुछ सीखा है। इस दौरान मैंने तीन चीजें सीखी हैं - वरिष्ठ गेंदबाजों और सहायक कर्मचारियों से पेशेवरपन, परिपक्वता और जिम्मेदारी सीखी है।"
धोनी ने 7 साल बाद खोला बड़ा राज, इस वजह से विश्व कप के फाइनल युवराज पहले आये थे बल्लेबाजी करने
गांगुली ने रिषभ पंत को दी सलाह, इस बात पर देना होगा विशेष ध्यान
बांग्लादेश के खिलाडी ने रचा इतिहास, पहले ही मैच में किया ये कारनामा
Herald