Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कॉमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा टूटा, गावसकर-मांजरेकर बाल-बाल बचे

लखनऊ
पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार की शाम कॉमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले अचानक टूट गया। क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने सुनील गावसकर और संजय मांजरेकर उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए। मीडिया सेंटर के बगल में स्थित कॉमेंट्री बाक्स से शाम छह बज कर 55 मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का शीशा टूटा पड़ा था और मांजरेकर दूर खड़े थे। मांजेरेकर ने बाद में बताया कि वह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। मीडिया सेंटर में भी असुविधाओं के कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।