Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने लगाया छक्कों का दोहरा शतक...

स्पोर्ट्स डेस्क। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की वनडे का आखिरी मुकाबला भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर 9 विकेट से जीत लिया है। वहीं भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 31.4 ओवर में 104 रन हो बना सकी। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तूफानी पारी के बदौलत 14.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

रोहित ने अपने पारी में 56 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिसमे 5 चौके और 4 छक्के शामिल है। इसकी के साथ रोहित शर्मा के एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के छठे बल्लेबाज़ बन गये है। रोहित से पहले महेंद्र सिंह धोनी यह कारनामा कर चुके है। रोहित शर्मा के 204 छक्के है जबकि धोनी के 218 छक्के है। वैसे बता दे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी के नाम है, उनके 351 छक्के है।

वहीं पांचवे मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाज़ शुरू से ही वेस्टइंडीज़ टीम पर हावी नजर आये। तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले की ओवर में कैरन पॉवेल को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम की तास के पत्तो की तरह बिखरती चले गई। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट लिए खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। वहीं भुवनेश्वर और कुलदीप को एक-एक विकट मिला।



Herald