इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम का ये आक्रामक कप्तान आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
12वीं, इंजीनियरिंग के पदों पर इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
आपको बता दें कि विराट कोहली का शादी के बाद ये पहला जन्मदिन है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ अपना पहला जन्मदिन मनाने के लिए उत्तराखंड पहुंच गए है। साथ ही मीडिया से ये भी खबर आ रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जन्मदिन के दिन पत्नी अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे।
रसूल की शतकीय पारी भी नहीं टाल सकी जम्मू-कश्मीर की हार, राजस्थान ने दर्ज की जीत
कप्तान विराट कोहली के ये साल बहुत अच्छा रहा है। विराट कोहली ने इस साल कई रिकॉर्ड बनाए साथ शानदार रन बनाने में भी सफलता हासिल की। विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज लगातार तीन मैचों में लगातार तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की और एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे।
INDvWI T20 : भारत ने विश्व चैंपियन को रौंदा 5 विकेट से, ये खिलाड़ी बना मैच का हीरो
कप्तान विराट कोहली ने इसके साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने वनडे करियर में 10000 रन पूरे करने में भी सफलता हासिल की।