Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से जीता भारत, तो लोगों ने दी बधाई, वहीं हरमनप्रीत को लेकर ये क्या बोल गये सर जडेजा

महिला वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. इस मैच में भारत के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत आज टीम में दो बदलाव किया गया. टीम में आज मिताली राज और मानसी को आराम दिया गया.

भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

भारत ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर से बल्लेबाज़ी की ताकत दिखाई. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 168 रन बनाए. इस दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन स्टार ओपनर स्मृति मंधना ने बनाए. उन्होंने 55 गेंदों में 83 रन की पारी खेली.

इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 27 रन की पारी खेली. उन्होंने तीन छक्के लगाए. वही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट एलिस पैरी ने लिए. उन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. उनके अलावा गार्डनर ने भी दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल 

168 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाया.टीम के शुरूआती 2 विकेट सिर्फ 27 रन पर ही गिर गए थे.

वहीं उनके कप्तान ने भी टीम को संभालने की कोशिश की,लेकिन उनके 20 रन पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का कोई  भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ  119  रन ही बना सकी.

जानिए किसने क्या कहा 

The post स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से जीता भारत, तो लोगों ने दी बधाई, वहीं हरमनप्रीत को लेकर ये क्या बोल गये सर जडेजा appeared first on SportzWiki Hindi.