Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को बतौर ओपनर नहीं बल्कि इस स्थान पर प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम में चयन किए गए रोहित शर्मा को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली को छठे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा को टीम में जगह देनी चाहिए.

सौरव गांगुली ने कहा कि

मुझसे पूछा जाए, तो मैं रोहित शर्मा को नम्बर छह पर उतारूंगा और तीन तेज गेंदबाजों के अलावा एक स्पिनर को अंतिम ग्यारह में शामिल करूंगा. रोहित शर्मा छठे नम्बर पर श्रेष्ठ हैं और एक बल्लेबाज को अच्छी बल्लेबाजी करते समय दूर नहीं रखना चाहिए.रोहित शर्मा स्क्वेयर ऑफ़ द विकेट बहुत बढ़िया खेलते हैं और ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर सफलता के लिए यह जरुरी है.

बता दें, रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर खेलने का अनुभव है. इसके अलावा गेंद उछाल और गति से आती है और यह खिलाड़ी ऐसी गेंद को खेलना पसंद करते हैं. बता दें, अभी जितने भी खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में खेल रहे हैं. शॉर्ट गेंद पर उनकी बल्लेबाजी विश्व क्रिकेट में श्रेष्ठ मानी जाती है.

वन-डे क्रिकेट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काफी रन बनाए हैं

कंगारू गेंदबाजों की छोटी गेंदों के लिए रोहित शर्मा भारत के लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं. वन-डे क्रिकेट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काफी रन बनाए हैं इसलिए उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वहां की पिचों पर बल्लेबाजी करने में भी फायदा होने की उम्मीद है. अभी हाल ही में हुए एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

न्यूजीलैंड दौरे पर दिया गया आराम 

कोहली उन्हें छठे स्थान पर खेलने भेजते है कि नहीं ये तो टेस्ट सीरीज शुरू होने के बाद ही पता चलेगा. बता दें, इस खिलाड़ी को इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना था. लेकिन इस खिलाड़ी ने लगातार टीम को समय दिया है. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को बतौर ओपनर नहीं बल्कि इस स्थान पर प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं सौरव गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.