Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड : साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से ऑस्ट्रेलिया ने बनाये कई शर्मनाक रिकार्ड्स

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच आज 4 नवंबर रविवार को खेला गया. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया हैं.

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले खेलते हुए 38.1 ओवर में महज 152 रन पर ही आउट हो गई. इस लक्ष्य को साउथ अफ्रिका की टीम ने आसानी से 29.2 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.

साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने 7 ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये. डेल स्टेन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी इस हार के साथ ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाये हैं.

आइये डालते हैं एक नजर ऑस्ट्रेलिया के द्वारा बनाये गये रिकॉर्ड पर : 

0 – ऑस्ट्रेलिया की टीम को पिछले सात वनडे मैचों से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ हैं. जब उन्हें लगातार 7 वनडे मैचों में हार मिली हो, अंतिम बार उन्हें 1996 में लगातार 6 वनडे मैचों में हार मिली थी.

0.1 – 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम का जीत का प्रतिशत मात्र 0.1 रहा हैं. यह ऑस्ट्रेलिया का किसी भी कैलेंडर वर्ष में सबसे खराब है.

1 – ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में सिर्फ एक वनडे जीता है. यह कैलेंडर वर्ष में उनका संयुक्त रूप से सबसे कम है. वह चार बार कैलेंडर वर्ष में सिर्फ एक वनडे मैच ही जीते हैं.

38.1 – ऑस्ट्रेलिया को 38.1 ओवरों में आउट किया गया हैं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी घरेलू धरती में गेंदबाजी करते समय सबसे कम ओवर खेले.  इसे पहले साल 2013 में ब्रिस्बेन में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 26.4 ओवरों में आउट हो गई थी.

6 – दक्षिण अफ्रीका ने लगातार छह वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराया हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रिकॉर्ड : साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से ऑस्ट्रेलिया ने बनाये कई शर्मनाक रिकार्ड्स appeared first on SportzWiki Hindi.