Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया था संन्यास, विदाई भाषण में कहीं थी ये दिल छू लेने वाली बात

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन क्रिकेट के मैदान को अलविदा कहा था। भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने आज के दिन यानी कि 16 नवंबर के दिन ही अपने क्रिकेट करियर का अंतिम मैच खेला था।भारत के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 2013 में अपना अंतिम मैच खेला था।

शुक्रवार के दिन संध्या के समय करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी

भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच खेला था। सचिन का करियर जिस प्रकार साफ सुथरा रहा। उसी प्रकार भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी का विदाई भाषण भी बहुत भावुक करने वाला और शानदार था। सचिन ने जैसे ही अपने अंतिम मैच में विदाई भाषण के लिए मैदान आएं वैसे उनके फैंस ने मैदान में सचिन सचिन चिल्लाने लगे। यह देखकर भारतरत्न ने कहा, बैठ जाइए नहीं तो मैं और भी इमोशनल हो जाऊंगा, इस बात पर यकीन करना मुमकिन नहीं है कि मेरी 24 साल की यात्रा का अंत हो रहा है लेकिन मैं इस मौके पर मेरी जिंदगी में अहम भूमिका निभाने वाले तमाम लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड ​बनाने में कामयाबी हासिल की है। सचिन तेंदुलकर ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

सचिन तेंदुलकर का करियर बहुत साफ सुथरा रहा है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में सबसे ज्यादा ​शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 100 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी इस दिग्गज बल्लेबाज के नाम था।