Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्रीम स्मिथ ने की विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी, कहा- टेस्ट क्रिकेट में कर सकते है ये काम 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के कप्तान विराट कोहली लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे है। वेस्टइंडिज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार तीन शतक लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भीइंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। ग्रीम स्मिथ के मुताबिक विराट कोहली सुपरस्टार है जो टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने में अग्रणी रहेंगे।


सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर-19 में मचाया धमाल, लगाया विकेटों का "सिक्सर"
ICC रैंकिंग: पहली बार टॉप 10 में आये चहल, बल्लेबाजी में टॉप पर है ये भारतीय खिलाडी

ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि ;; विश्व क्रिकेट को सुपरस्टार्स की जरूरत है क्योंकि उनका अभाव है। इंग्लैंड में एक या दो हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली सुपरस्टार है। '' उन्होंने आगे कहा,;; विराट को टेस्ट क्रिकेट पसंद है और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वह ऐसे देश में टेस्ट क्रिकेट को प्रासंगिक बनाये हुए हैं जो आईपीएल और टी20 को पसंद करता है और यह बहुत बड़ी बात है।


खलील अहमद की धमाकेदार एंट्री, शुरूआती 6 मैचों में ही तोड़ दिया जहीर खान का यह रिकॉर्ड

कोहली टेस्ट क्रिकेट की प्रासंगिकता और दीर्घायु के लिए बल्लेबाजी करने में सबसे आगे रहा है। वास्तव में कुछ समय पहले, कोहली ने युवाओं से टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अपने क्रिकेट को विकसित करने का भी आग्रह किया था।

हालांकि वर्ष 2018 में भारतीय कप्तान विराट ने वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे किये। अभी हाल ही में हुई आईसीसी रैंकिंग में भी बल्लेबाजी में विराट कोली पहले नम्बर पर है।



Herald