Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का पूरा नाम तक नहीं जानते होंगे आप

भारतीय टीम में देश के हर कोने से खिलाड़ी आते हैं. उनके नाम भी अलग अलग ढंग के होते हैं. उनके रिकॉर्ड के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग उनके पूरे नाम के बारे में जानते होंगे. आइए हम आपको उनके पूरे नाम के बारे में बताते हैं. सबसे पहले वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण के बारे में.

वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और इस समय के  बेहतरीन कॉमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण का पूरा नाम  वैंगिपुरापु वेंकटा सांई लक्ष्मण है. भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी जब भारतीय टीम के लिए खेलता तो सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दहसत में रहते. उन्होंने 281 रन की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी.

श्रीसंत

टीम इंडिया के कभी बेहतरीन गेंदबाज रहे श्रीसंत को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम से बाहर कर दिया गया. उनपर आजीवन क्रिकेट ना खेलने का प्रतिबंध हैं. अभी श्रीसंत बिग बॉस में आते हैं. उनका पूरा नाम शांताकुमारन श्रीसंत है.

बालाजी

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज बालाजी का पूरा नाम बहुत कम लोग जानते होंगे. जब वो भारतीय टीम के लिए खेलते थे. तब यह गेंदबाज बालाजी के नाम से मशहूर था. वर्तमान समय में वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन इस खिलाड़ी का पूरा नाम लक्ष्मीपति बालाजी है.

आरपी सिंह

आरपी सिंह भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हुआ करते थे. यह आज भी मैच में कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं,इन्होने भारत को 2007 के टी-20 विश्व कप में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस खिलाड़ी का पूरा नाम रूद्र प्रताप सिंह है.

 केएल राहुल

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल भारतीय टीम में मौके की तलाश में है. टीम में तो वो हैं लेकिन उनको मौके नहीं मिल पा रहे इस खिलाड़ी का पूरा नाम केएल राहुल नहीं बल्कि कुन्नूर लोकेश राहुल है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post इन पांच दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का पूरा नाम तक नहीं जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.