Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ हुए पाकिस्तान सुपर लीग खेलने को राजी, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ इस समय अपने पर लगे 12 महीनों के प्रतिबंध को झेल रहे हैं। बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से पिछले 7 महीनों से स्टीवन स्मिथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बैन को झेल रहे हैंऔर इस दौरान वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बैनर तले खेली जाने वाली कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पा रहे हैं।

स्टीवन स्मिथ अब पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलेंगे

ऐसे में जब स्टीवन स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट को नहीं खेलने का मौका मिल रहा है तो वो दूसरे देशों की टी-20 क्रिकेट लीग में अपने हाथ अजमा रहे हैं।

बैन के बाद स्टीवन स्मिथ ने पहले कनाडा में खेली गई टी-20 लीग में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जिसके बाद उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में भी खेले।

स्मिथ शर्तों के साथ पीएलएल में खेलने के लिए हुए राजी

अब स्टीवन स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। पीसीबी के द्वारा आईपीएल की तर्ज पर शुरू की गई टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए स्टीवन स्मिथ राजी तो हुए हैं।

लेकिन साथ ही साथ पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए स्टीवन स्मिथ ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। पीसीएल का चौथा सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तैयारी हो चुकी हैं जिसमें स्मिथ ने अपना नाम दिया है।

यूएई में होने वाले चरण में ही खेलने को राजी हुए स्मिथ

इसके लिए स्टीवन स्मिथ ने शर्त रखी है कि वो पाकिस्तान सुपर लीग के शुरूआती दौर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले मैच ही खेलेंगे। जिसके बाद प्ले ऑफ के पाकिस्तान में होने वाले मुकाबले नहीं खेलेंगे। वहीं एबी डीविलियर्स भी पहली बार पीएसएल खेलेंगे लेकिन वो 2 हफ्तों तक ही उपलब्ध रहेंगे।

पीएसएल के सूत्रों की माने तो स्टीवन स्मिथ के साथ ही कई विदेशी स्टार खिलाड़ियों ने यूएई में होने वाले चरण के लिए ही खेलने की हामी भरी है जो पाकिस्तान में होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि “स्मिथ और इन कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि वो यूएई में ही खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ हुए पाकिस्तान सुपर लीग खेलने को राजी, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त appeared first on SportzWiki Hindi.