Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बंगलादेश की लड़कियों ने जीता सुब्रतो कप

नयी दिल्ली
बंगलादेश के स्कूल ने हरियाणा स्कूल को शुक्रवार को यहां डॉ अम्बेडकर स्टेडियम में 1-0 से हराकर सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीत लिया। बंगलादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने हरियाणा के सीबीएससी स्कूल को मात्र एक गोल से पराजित किया। मैच का यह एकमात्र महत्वपूर्ण गोल मैच के 51वें मिनट में मिडफील्डर रत्ना खातून ने किया। रत्ना को दाएं छोर से पास मिला और उन्होंने दो डिफेंडरों को छकाने के बाद मैच विजयी गोल दाग दिया। बंगलादेशी टीम ने इसके बाद अपनी इस बढ़त को बचाये रखते हुए खिताब अपने नाम किया। हरियाणा स्कूल ने काफी कोशिश की लेकिन उसे बराबरी का गोल नहीं मिल पाया।