भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली का बल्ला ना सिर्फ वनडे क्रिकेट बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी खूब बोल रहा है। तभी तो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कोहली को सुपर स्टार करार दिया है।
ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली को करार दिया सुपरस्टार
विश्व क्रिकेट के महान टेस्ट कप्तान रहे ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली को मौजूदा दौर का ऐसा सुपर स्टार करार दिया है तो मॉर्डन टेस्ट क्रिकेट को अपनी बल्लेबाजी से जीवित रख सकता है।

ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली की तारीफो के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि “हाल के समय में विश्व क्रिकेट में सुपरस्टारों की कमी आयी है। हो सकता है एक या दो इंग्लैंड की टीम में हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली ये इंसान(सुपरस्टार) हैं।”
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट को भी करते हैं बहुत प्यार
पूर्व भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय जगमोहन डालमिया के वार्षिक कॉन्क्लेव में अपने संबोंधन में ग्रीम स्मिथ ने ये बात रखी।

स्मिथ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “ये तथ्य है कि वो टेस्ट क्रिकेट को प्यार करते हैं और इसे अपने प्रदर्शन में डालते हैं। ये टेस्ट क्रिकेट को एक इसी तरह के देश की प्रासंगिक में रखता है जो आईपीएल और दूसरे टी-20 के साथ भी इसी तरह से प्यार करता है। ये खेल के लिए बहुत बड़ी बात है।”
टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने की बात को लेकर स्मिथ ने कहा कि “जब तक विराट टेस्ट क्रिकेट को एक आइकन और सुपरस्टार के रूप में बढ़ावा देते रहेंगे तब तक इस फॉर्मेट की प्रासंगिक रखने का मौका मिलता रहेगा।”
टॉप-3 टीमों के अलावा भी टेस्ट क्रिकेट में होनी चाहिए प्रतिस्पर्धा
इसके अलावा ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने की बहस को लेकर अपनी राय देते हुए कहा कि “दुर्भाग्यवश टेस्ट क्रिकेट में हमने कुछ गतिशील टीमों को खो दिया है। ऐसी टीमों जो अभी अपने बदलाव के दौर से गुजर रही हैं। मुझे विश्वास है कि अगर विश्व क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा रही तो सभी फॉर्मेट काम करेंगे।”

“टेस्ट क्रिकेट आपकी क्षमता और कौशल के साथ आपके भौतिक का अंतिम परीक्षण होता है। चुनौती ये है कि टॉप-3 के बाहर भी कुछ प्रतिस्पर्धी टीमें होनी चाहिए अगर ऐसा होगा तो हम कुछ बारीकियों को जोड़ते हैं जिससे लोग गंभीरता से लेंगे।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ग्रीम स्मिथ ने कहा विराट है वो खिलाड़ी जो टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व को रखेगा जीवित appeared first on SportzWiki Hindi.