दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर पॉल हैरिस ने घरेलू श्रृंखला के दौरान इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर दो मैचों के प्रतिबंध के बाद उनके इस फैसले से साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी उनसे काफी खफा हुए थे. बाद में पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर ने अपना गुस्सा भारतीय कप्तान विराट कोहली को जोकर बताकर निकाला था.
मैं यह भी नहीं जानता पॉल हैरिस कौन है?
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उस समय अफ्रीकी खिलाड़ी पॉल हैरिस के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन उन्होंने अपने 30वें जन्मदिन पर अपनी ऐप लॉन्च के इवेंट पर एक प्रशंसक द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जानें पर उन्होंने जवाब दिया कि, “मै यह भी नहीं जानता कि पॉल हैरिस कौन है? “यह कब था? क्या यह दक्षिण अफ्रीका के दौरान था? क्या यह तब हुआ जब हम दक्षिण अफ्रीका में थे? पॉल हैरिस, वह कौन है? लगता है वह एक क्रिकेटर है.
If he has to then everyone does. I watched Kohli behave like a clown for three tests here in SA and nothing. Seems to me that @ICC either have an issue with Rabada or with the Proteas in general.
— paul harris (@paulharris12) March 12, 2018
अपने एक प्रशंसक को देश छोड़ने की दी थी नसीहत
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जब से अपने एक खेल प्रशंसक को देश छोड़ने की बात कही है तब से उनका नाम किसी न किसी विवाद में फसता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि उन्होंने बाद में उस मुद्दे पर माफ़ी मांग ली थी, और कहा था की उनकी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

21 नवंबर से होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोहली आएंगे नजर
बता दें, भारतीय कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम कर रहें हैं. उनकी जगह भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. भारत ने टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया है. आप विराट कोहली को खेलते हुए अब 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 सीरीज में देख सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट की इस दिग्गज खिलाड़ी ने की थी जोकर से तुलना, कोहली ने पूछा कौन है वो? appeared first on SportzWiki Hindi.