Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में फिर से जगह देने के लिए हार्दिक पंड्या के सामने चयनकर्ताओ ने रखी ये शर्त

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों टीम से दूर हैं। भारत के लिए अपने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर तीनों ही फॉर्मेट के लिए अहम खिलाड़ी बन चुके हार्दिक पंड्या को सितंबर में एशिया कप के दौरान चोट लग गई थी, एशिया कप में चोटिल होने के बाद से ही वो टीम से बाहर हैं, हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में जगह नहीं मिली है।

चोट से उबरे, अब करनी होगी फिटनेस साबित

चोट के बाद ही हार्दिक पंड्या की भारतीय टीम में वापसी नहीं हो सकी है। इस चोट की वजह से हार्दिक पंड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज को मिस करना पड़ा।

जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी-20 और टेस्ट दोनों सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। हार्दिक पंड्या अपनी चोट से तो उबर चुके हैं लेकिन अब उन्हें अपनी फिटनेस को साबित करना है।

एशिया कप के दौरान हार्दिक को पीठ में उठा था असहनीय दर्द

हार्दिक पंड्या को एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में गेंदबाजी के दौरान अचानक से ही जोरदार पीठ दर्द उठ पड़ा जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर ले जाया गया।

हार्दिक उस समय के बाद से अपनी इस पीठ दर्द की चोट से उबर रहे हैं और अब ठीक होने के बाद भी उन्हें टीम में फिटनेस के कारण जगह नहीं दी जा रही है। ऐसे में हार्दिक पंड्या को अपनी फिटनेस रणजी ट्रॉफी में साबित करनी होगी।

बडौदा के लिए रणजी मैच खेलकर साबित करनी होगी हार्दिक को फिटनेस

रणजी में अपनी घरेलू टीम बडौदा की ओर से खेलने वाले हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई ने अपनी इस टीम के लिए खेलकर फिटनेस साबित करने को कहा है।

ऐसे में संभावना है कि हार्दिक पंड्या बडौदा और मुंबई के बीच 14 दिसंबर से होने वाले रणजी मैच में उतर सकते हैं जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि हार्दिक इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने के लिए कितने फिट हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम में फिर से जगह देने के लिए हार्दिक पंड्या के सामने चयनकर्ताओ ने रखी ये शर्त appeared first on SportzWiki Hindi.