खेल डेस्क। भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का मानना है कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जैसे दिग्गजों की गैर मौजूदगी के कारण टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा ये बड़ा झटका
इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कप्तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह रनों का भूखा है तथा मैदान पर अपना शत प्रतिशत योगदान देता है।
देश से बाहर इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर
कांबली ने एक साक्षात्कार में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हमारी बहुत अच्छी संभावना है। भारतीय टीम हम इस शृंखला को जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के नहीं खेलने से हमें पूरा फायदा उठाना चाहिए।
हिटमैन रोहित आज के मैच में तोड़ सकते हैं विराट का ये बड़ा रिकॉर्ड
विनोद कांबली ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई के इस क्रिकेटर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की अच्छी शुरुआत की है।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इस दौरे पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से शुरू होगा।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद उस समय के कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।