Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने “देश छोड़ने” के मुद्दे पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार रन बना रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने कुछ ऐसा कर दी कि सभी के निशाने पर आ गए। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह उन भारतीय फैंस को विदेश जाने की सलाह दे रहे हैं जिन्हें विदेशी खिलाड़ी पसंद हैं। इसके बाद विराट लगातार ट्रोलर के निशाने पर आ गए हैं।

विराट ने दिया जवाब

लगातार ट्रोल हो रहे विराट ने कल से चुप्पी साध रखी थी। अब उन्होंने ट्रोलर को जबाव दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने इसे ज्यादा सीरियस न लेने की बात की है। उन्होंने लिखा

“मुझे लगता है कि ट्रोलिंग मेरे लिए नहीं है, मैं ट्रोल होने के लिए चिपक जाऊंगा! मैंने कमेंट में “इन भारतीयों” का उल्लेख कैसे किया था और यह सब कुछ है। इसे लोग हल्के को रखें और उत्सव के मौसम का आनंद लें। सभी के लिए प्यार और शांति।”

पहले भी ट्रोल हो चुके हैं विराट

यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले भी वह कई बार ट्रोलर के निशने पर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही विराट को पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक व्यक्ति को रोड पर कचड़ा फेंकने को लेकर डांट लगाई थी।

इसके बाद विराट ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी साफ दी और विराट ट्रोल होना शुरू हो गए।

विंडीज टी-20 सीरीज से लिया आराम 

भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इसमें टीम के कप्तान को आराम दिया गया है। इसके बावजूद टीम पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। विराट अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली ने “देश छोड़ने” के मुद्दे पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.