Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के फूड मेन्यू में नहीं होगी ये चीज...

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला रहा है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद भारतीय टीम नवंबर में आॅस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी।

IndvWi : दुनिया के बेस्ट फिनिशर धोनी आज हासिल करने वाले ये खास उपलब्धि

इसके साथ ही आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया के फूड मेन्यू में बीफ नहीं होगा। बीसीसीआई ने आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से इसकी सिफारिश की है। बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम के फूड मेन्यू से बीफ हटाने के लिए कहा है। आपको बता दें कि मीडिया की ओर खबर मिली हैं कि दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया गई बीसीसीआई के दो लोगों की टीम ने मेन्यू से बीफ हटाने की सिफारिश की। साथ ही कहा है कि भारतीय टीम को दौरे के दौरान केवल शाकाहारी भोजन और फल ही मिले।

भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा के चयन पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं से पूछे प्रश्न

भारतीय टीम इस साल जब इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो उस दौरे पर भारतीय टीम को एक ऐसी डिश परोसी गई। जिसके कारण उसे सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ी। उस डिश का नाम था ब्रेज़्ड बीफ पास्ता। आपको बता दें कि नवंबर में टीम इंडिया को दो हफ्तों के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज से पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 से आगे चल रही है। एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई हुआ।