Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी के बाद इस खिलाड़ी की पत्नी को भी हुआ पति के अफेयर का शक, सेकेट्री के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें हो रही वायरल 

15 मई, 2012 को, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने मॉडल कायली बोल्डी के साथ शादी की थी और इसके पांच साल बाद 8 जुलाई, 2015 को इस जोड़ी की पहले बेटी हुई थी. जिसका नाम केल्सी रखा गया हैं. हालांकि, खबरें आ रही हैं, कि इस शादीशुदा जोड़े के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

कायली बोल्डी को क्लार्क के अवैध संबंध का शक 

पिछले हफ्ते मेलबर्न में, ऑस्ट्रेलिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग इवेंट में, कायली बोल्डी ने अकेले ही कार्यक्रम में भाग लिया था और सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी, कि उन्होंने इस दौरान अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनी थी.

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइकल क्लार्क की नजदीकियां अपनी सेकेट्री शाशा आर्मस्ट्रोंग के साथ बढ़ रही हैं. माइकल क्लार्क की पत्नि कायली बोल्डी को भी इन दोनों के अफेयर का शक हैं. जिसके चलते माइकल क्लार्क और कायली बोल्डी के  शादीशुदा जीवन में उथल- पुथल मची हुई हैं.

माइकल क्लार्क की सेकेट्री शाशा के साथ तस्वीरें हो रही वायरल 

आपकों बता दें, कि हाल में ही सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हुई थी. जिसमे माइकल क्लार्क अपनी सेकेट्री शाशा के साथ पुल में इंजॉय करते हुए दिख रहे थे. इस दौरान माइकल क्लार्क की सेकेट्री शाशा बिकनी पहनी हुई भी नजर आ रही थी.

क्रिकेट्रेकर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, “बेशक कायली माइकल क्लार्क और उनकी सेकेट्री आर्मस्ट्रोंग से नाराज है. कौन सी महिला नहीं होगी? क्लार्क और आर्मस्ट्रांग के बीच सेकेट्री और बॉस के रिश्ते से भी बढ़कर कुछ हैं. यह संबंध अपरंपरागत है. माइकल अक्सर शाशा के साथ खराब तस्वीरों में देखा जाता हैं. उन्होंने 2013 में शाशा को अपना पीए के रूप में नियुक्त किया था.”

ऐसा रहा माइकल क्लार्क का क्रिकेट करियर 

बता दें, कि माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट मैच, 245 वनडे मैच और 34 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने टेस्ट में 8643 रन वनडे में 7981 रन और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 488 रन बनाए हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शमी के बाद इस खिलाड़ी की पत्नी को भी हुआ पति के अफेयर का शक, सेकेट्री के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें हो रही वायरल  appeared first on SportzWiki Hindi.