भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम के बीच 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस अभ्यास मैच का पहले दिन का खेल तो बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी आई है. भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाये है.
राहुल को छोड़ भारत के सभी बल्लेबाजों ने बनाये रन

आपकों बता दे, कि केएल राहुल को छोड़ भारत के सभी बल्लेबाजों ने इस अभ्यास मैच में अच्छी बल्लेबाजी की है. युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने जहां 69 गेंदों में 66 रन की आक्रमक पारी खेली.
वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 54 रन बनाये. कप्तान कोहली ने 64 और अजिंक्य रहाणे ने 56 रन बनाये. हनुमा विहारी ने टीम के लिए 53 रन बनाये है और रोहित शर्मा ने 40 रन की पारी खेली है. बल्लेबाजों में सिर्फ केएल राहुल ही फ्लॉप साबित हुए, जो मात्र 3 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे. हालाँकि, ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन शून्य रन के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. वहीं ऋषभ पंत 12 रन पर नाबाद रहे है.
रोहित और हनुमा को लेकर कोहली का बढ़ गया सिरदर्द
रोहित शर्मा और हनुमा विहारी दोनों के ही बल्ले से अभ्यास मैच में रन निकले है, इसलिए टीम के कप्तान कोहली का सिरदर्द बढ़ गया है, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में किस खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे.
अश्विन को लेकर भी कोहली असमंजस में

अश्विन के शून्य पर आउट होने के बाद अश्विन को लेकर भी कोहली जरुर असमंजस में पड़ गये होंगे, क्योंकि बल्ले के साथ उनका फॉर्म इतना अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में कप्तान कोहली के दिमाग में अश्विन को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना का विचार जरुर आया होगा.
कोहली पास अश्विन, कुलदीप और जडेजा के रूप में तीन शानदार स्पिनर है और इन तीनों में से एक स्पिन गेंदबाज को ही कोहली टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते है.
ओपनिंग को लेकर पहले ही बना हुआ हैं सिरदर्द

बता दे, कि ओपनिंग की जगह को लेकर कप्तान कोहली का पहले ही सिरदर्द बना हुआ है. पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और मुरली विजय के रूप में कोहली के पास तीन ओपनिंग विकल्प है, लेकिन सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही कप्तान विराट टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अभ्यास मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी देख बढ़ा विराट कोहली का सिरदर्द appeared first on SportzWiki Hindi.