भारतीय टीम अपनी जबरदस्त लय के बीच अब मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने जा रही है। विराट कोहली एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया में तीनों ही फॉर्मेट में अपनी श्रेष्ठता साबित करनी है और इस बार तो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है।
मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले उतरेंगे रणजी के रण में
टी-20 सीरीज से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे की शुरुआत करेगी और उसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो सही मायनों में बड़ा टेस्ट माना जा रहा है।

इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्पेशलिस्ट टेस्ट खिलाड़ियों को अच्छे से तैयार किया जा रहा है जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए बड़ी अपडेट आयी है, कि वो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले रणजी के रण में अपने हाथ अजमाएंगे।
मोहम्मद शमी खेल सकते हैं 20 नवंबर से केरल के खिलाफ रणजी मैच
जी हां भारतीय टीम के टेस्ट फॉर्मेट के सबसे बड़े हथियार मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारत में इन दिनों खेली जा रही घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए कुछ मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कड़ी तैयारी में लगे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बंगाल की टीम के लिए केरल के खिलाफ 20 से 23 नवंबर तक होने वाले रणजी मैच में खेल सकते हैं। जिसमें उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया दौरे की पुख्ता तैयारी पर रहेंगी।
सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी के खेलने पर जतायी खुशी
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज को खत्म करने के बाद मोहम्मद शमी सोमवार को ईडन गार्डन के मैदान में अपने बंगाल के रणजी साथियों से मिलने पहुंचे। जहां बंगाल की टीम मध्यप्रदेश के खिलाफ अपना मैच खेल रही है।

मोहम्मद शमी के खेलने को लेकर कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि
“शमी ने खेलने में दिलचस्पी दिखायी है ये बंगाल के लिए अच्छी बात है। हमने पहले मैच से पूर्व में ही उन्हें टीम में रखने के लिए पत्र लिखा था लेकिन उनके फिटनेस संबंधी कुछ मसले थे जिनके लिए उन्हें उपचार करवाना पड़ा। अगर वो खेलते हैं तो ये अच्छा होगा।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले चयनकर्ताओं ने रखी शर्त, इस खिलाड़ी को खेलना होगा रणजी के मैच appeared first on SportzWiki Hindi.