स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रलिया दौरे पर है और टी20 सीरीज खेल रही है। कप्तान विराट कोहली की अगुनाई में भारत को पहले ही मैच में हार को सामना करना पड़ा। हालांकि मैच बारिश की वजह से काफी प्रभावित हुआ। भारत को पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कई आलोचक अपनी आलोचनाओं के साथ शुरू हो गए हैं। इन्हीं आलोचकों में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 में हार के बाद विराट कोहली के बारे में बयान दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने न केवला विराट कोहली बल्कि भारत के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी टिप्पणी की है।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी ने खास बातचीत कहा कि ' भारत के युवा कप्तान विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाडिय़ों में से एक है लेकिन उन्हें अपनी कप्तानी में सुधार करने की आवश्यकता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज बहुत रोमांचक होगी और वर्तमान भारतीय टीम में वो सब कुछ है जो ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराने के लिए जरूरी है। लेकिन एक चीज ध्यान देने योग्य है कि इस टीम को एकजुट होकर खेलना पड़ेगा।
विराट कोहली के अलावा अफरीदी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की। अफरीदी ने धोनी के क्रिकेट भविष्य व संन्यास को लेकर किए गए सवाल पर का जवब देते हुए कहा कि 'धोनी ने भारत के लिए जो किया है वो कोई खिलाड़ी नहीं कर सकता और किसी के पास कोई हक नहीं है कि वह धोनी को ये बताए कि उन्हें कब संन्यास लेना है। 2019 विश्व कप में भारत के लिए अच्छा मौका है और इसके लिए जरूरी है कि धोनी टीम में रहे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस समय महेंद्र सिंह धोनी टी20 टीम से बाहर चल रहे है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 सीरीज को दूसरा मैच आज खेला जाएंगा।
भारत से जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दो टेस्ट के लिए किया ये बड़ा ऐलान
लक्ष्मण ने दी विराट कोहली को सलाह, दूसरें मैच में ना करे ये काम
T20 WC 2018: इंग्लैंड ने भारत को दी 8 विकेट से मात, अधूरा रह गया सपना
Herald