Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेन्द्र सहवाग के बाद अब इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा किग्स ​इलेवन पंजाब का साथ 

इंटरनेट डेस्क। जैसे—जैसे आईपीएल का 12वां नजदीक आ रहा है। वैसे—वैसे किंग्स इलेवन पंजाब की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अभी कुछ दिन पहले ही बुरी खबर आई थी कि पंजाब टीम के मेंटर और पूर्व कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने टीम के मेंटर के पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एक और बुरी खबर आ रही है।

2018 रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुदस्सिर का कमाल, 4 गेंदों में 4 बल्लेबाजों को किया एलबीडब्ल्यू

किंग्स इलेवन पंजाब के वेंकटेश प्रसाद ने वीरेन्द्र सहवाग की तरह टीम का साथ छोड़ दिया है।हाल ही में टीम के साथ जुड़े वेंकटेश प्रसाद की जगह अब श्रीधरन श्रीराम लेंगे। आपको बता ​दें कि पूर्व इंडियन टीम के दिग्गज खिलाड़ी श्रीराम आईपीएल के 11वें सीजन में ही किंग्स इलेवन पंजाब के असिस्टेंट कोच और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच थे।

क्या दिवाली पर बॉक्स आॅफिस पर इस ​फिल्म को पछाड़ पाएंगी ठग्स आॅफ हिंदोस्तान?

आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच ब्रेड हॉज की जगह माइक हेसन को अपना मुख्य कोच बनाया गया था। आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार शुरूआत की।

IndvWi : T20 में हिटमैन इन तूफानी बल्लेबाजों का तोड़ सकता हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, बनेगा नंबर वन बल्लेबाज

लेकिन टीम को अंतिम मैचों में काफी निराशा हाथ लगी। आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कमान स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के हाथ में थी।इसके साथ ही पिछले सीजन में इस टीम से क्रिस गेल और युवराज सिंह भी मैदान में नजर आए थे।