Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने टूर्नामेंट में कट पार नहीं कर पाए जीव मिल्खा

चंडीगढ़
भारत के सबसे अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह उनके नाम पर खेले जा रहे जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में कट पार नहीं कर पाए।  स्थानीय खिलाड़ी करणदीप  कोचर ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुक्रवार को दूसरे राउंड के बाद एस चिकारंगप्पा के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। अनुभवी ज्योति रंधावा तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शिव कपूर संयुक्त 10वें स्थान पर फिसल गए हैं। करणदीप ने दूसरे राउंड में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जबकि चिका ने छह अंडर 66 का दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला। दोनों खिलाड़ियों का डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में आठ अंडर 136 का स्कोर हो चुका है। 

रंधावा ने 68 का कार्ड खेला और सात अंडर 137 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। चंडीगढ़ के सुजान सिंह ने भी 66 का कार्ड खेला और छह अंडर 138 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए। पहले राउंड में 65 के कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले  शिव तीन ओवर 75 का कार्ड खेल कर संयुक्त 10वें स्थान पर फिसल गए। शिव का स्कोर चार अंडर 140 है। भारतीय गोल्फ लीजेंड, टूर्नामेंट के मेजबान और प्रबल दावेदार जीव 77 के बाद 73 का कार्ड खेलकर कट नहीं पार कर पाए। कट दो ओवर 146 के स्कोर पर लगाया गया जबकि जीव का स्कोर छह ओवर 150 रहा।