Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के आगामी सत्र में इस टीम की ओर से जलवा दिखाएंगे शिखर धवन

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जलवा दिखाते हुए नजर नहीं आएंगे। बाएं हाथ का ये सलामी बल्लेबाज अब अपनी पुरानी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

कार्तिक के पास होगा धोनी को ये विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने तीन खिलाडिय़ों के बदले शिखर धवन को अपनी टीम से जोड़ा है। शिखर धवन के स्थान पर दिल्ली ने ऑलराउंडर विजय शंकर, स्पिनर शाहबाज नदीम और युवा अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रिलीज किया है।

साल 2018 में हुई खिलाडिय़ों की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को राइट टू मैच कार्ड के माध्यम से 5.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। धवन हालांकि इस राशि से नाखुश लग रहे थे इसी कारण वह अब दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए हैं।

IndvWi T20 : रोहित एंड कंपनी आज करना चाहेगी सीरीज फतह, ये हो सकता है टीम में बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को रिलीज किए जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम दुख के साथ बता रहे हैं कि हमारे साथ लंबे समय से जुड़े खिलाडिय़ों में से एक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आगामी आईपीएल सत्र में दूसरी फे्रंचाइजी की ओर से खेलेंगे।

दूसरा टी-20 मैच : इकाना स्टेडियम में ये विश्व रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे रोहित शर्मा

शिखर धवन आईपीएल में चार हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 143 वनडे में 4058 रन बनाए हैं। हालांकि वह आईपीएल में अभी एक भी शतक नहीं लगा सके हैं।